Today News :- शिल्प प्रशिक्षक अजय मंडावी होंगे जिले के प्रथम पद्मश्री

कांकेर:- 27 जनवरी 2023 – 74 वें गणतंत्र दिवस के पूर्व संध्या पर भारत के महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा पद्मश्री पुरस्कार घोषित किये जाने पर जिले के शिल्प प्रशिक्षक श्री अजय मंडावी का नाम भी शामिल हुआ है। जिला प्रशासन द्वारा श्री मंडावी को संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी के हाथो साल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वे वर्ष 2006 में राज्य पुरस्कार से सम्मानित हुए, 2007 में लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड के लिए नामित हुए, वर्ष 2008 में राष्ट्रपति द्वारा सराहना किया गया तथा वर्ष 2018 में गोल्डन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हुआ और वे 25 जनवरी 2023 को पद्मश्री के लिए नामित किये गये, उन्हें 14 अगस्त 2023 को पद्मश्री से सम्मानित किया जायेंगा। श्री मंडावी जिले के प्रथम पद्मश्री होंगे। उनके द्वारा कांकेर जेल में लगभग 400 बंदियों को शिल्प प्रशिक्षण और जेल के बाहर अन्य विधाओं में भी लगभग 600 व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने की जानकारी दी है। सम्मानित अवसर पर डीआईजी श्री बालाजी राव, कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा मौजूद थे। https://youtu.be/TrUtmvKXZE8

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!