Up Bjp: राजनीतिक हलचल तेज ,यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दिया इस्तीफा

Up Bjp: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को करारी हार के बाद अब संगठन के स्तर पर हलचल तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को 29 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के वोट बैंक में भी करीब 8 फीसदी का नुकसान होता दिख रहा है। ऐसे में चूक कहां हुई? इसके लिए जिम्मेदार कौन है? इन मसलों पर समीक्षा शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दिल्ली बुलाया गया है। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री भी दिल्ली तलब किए गए हैं।

यूपी भाजपा के दोनों शीर्ष नेताओं के दोपहर 3:00 बजे दिल्ली पहुंचने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों में से महज 33 सीटों पर भाजपा जीत कर पाई है। वहीं, सहयोगी दलों के खाते में तीन सीटें आई हैं। दूसरी तरफ, इंडिया गठबंधन ने 43 सीटों पर कब्जा जमाया है। अकेले समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर जीती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 6 सीटें आई हैं। एक सीट आजाद समाज पार्टी के पास गई है। भाजपा की इस करारी हार को लेकर बड़े स्तर पर चर्चा शुरू हो गई है।

संगठन के स्तर पर चूक की चर्चा

उत्तर प्रदेश की 80 में से 75 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। भाजपा की ओर से उम्मीदवार तय करने की जिम्मेदारी संगठन की थी। पार्टी ने निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बदलने की मांगों को नजरअंदाज किया। अपने स्तर पर उम्मीदवार तय किए। इस प्रकार के आरोप हार के बाद लगने लगे हैं। भाजपा के एक खेमे से भी दावा किया जा रहा है कि उम्मीदवारों के चयन में प्रदेश शीर्ष नेतृत्व की सहमति नहीं ली गई।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
10
Default choosing

Did you like our plugin?

READ MORE

error: Content is protected !!