भाजपा सदस्यता अभियान हेतू कार्यशाला का हुआ आयोजन

अंतागढ़ :- भाजपा मंडल अंतागढ़ के द्वारा विधायक कार्यालय प्रांगण में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी मण्डल अंतागढ़ के समस्त मोर्चा के अध्यक्ष, पदाधिकारी, मण्डल के समस्त शक्तिकेंद्र के संयोजक, सहसंयोजक, प्रभारी, सहप्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यगण, मण्डल में निवासरत जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल के समस्त वरिष्ट, कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी ने सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधिवत कार्यशाला की शुरुआत किया। मंडल अध्यक्ष जीतू मरकाम के द्वारा उपस्थित अतिथियों को स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यशाला को मुख्य वक्ता व प्रशिक्षक के रूप आए हुए राजा देनानी ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 2 सितंबर संध्या 5 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भाजपा का सदस्य बनाया जाएगा । उसके उपरांत कार्यकर्ता सदस्य बनेंगे, जो प्रथम चरण में डिजिटल माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सघन सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 200 सदस्य बनायेंगे। साथ कार्यकर्ताओं को एक लक्ष्य बनाकर अधिक से अधिक संख्या में भाजपा के सदस्य बनाने हेतु काम करना है।नगर पंचायत अध्यक्ष व जिला संयोजक राधेलाल नाग ने अपने संबोधन में कहा कि टोल फ्री नंबर, नमो एप, क्यूआर कोड, के माध्यम से अधिक से अधिक भाजपा सदस्य बनाने कार्यकर्ताओं से अपील की गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता व नगरपंचायत अध्यक्ष के अलावा , रामबिलास गुप्ता विधानसभा संयोजक, महेंद्र सिंह ठाकुर जिलामंत्री, अमलसिंह नरवास नगर पंचायत उपाध्यक्ष, मनोरमा मंडावी मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, दीपसिंह सोलंकी, लक्ष्मण ठाकुर, घनश्याम रामटेके,सतीश ठाकुर,महावीर ठाकुर,कृष्णा श्रीवास्तव,पोमेश नुरुटी, सांतनु मानकर, शिवबच्चन सांडिल्य, धन्नुराम गोटा, नरेंद्र आचला, ललित बघेल, पार्षद तुलसी मरकाम,पूर्व पार्षद बिमला बघेल चंद्रिका उइके,अवधेश साहू, रामसेवक दुग्गा, बाबू लाल सिन्हा, राजबती सलाम, शिवरात्रि टेकाम सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

CG FIRST NEWS
Author: CG FIRST NEWS

CG FIRST NEWS

Leave a Comment

READ MORE

विज्ञापन
Voting Poll
6
Default choosing

Did you like our plugin?

error: Content is protected !!